राम मंदिर निर्माण की बड़ी अपडेट, 1900 करोड़ खर्च, जानिए कब होगा काम पूरा

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या पहुंचकर मंदिर निर्माण को लेकर अहम जानकारी साझा की. दो दिवसीय बैठक में शामिल होने आए नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे.

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज अपने इंजीनियरों और श्रमिकों को अन्य परियोजनाओं में शिफ्ट कर देंगी. दोनों संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि 30 अप्रैल तक सभी जरूरी दस्तावेज और बिल भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाए.